भागलपुर, अगस्त 29 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट गलगलिया बस पड़ाव पर बच्चे को बेचने की कथित कोशिश की सूचना पर सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया और करीब दो माह के एक शिशु को सुरक्षित मुक्त कराया। कार्रवाई शुक्रवार को 28 अगस्त को की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की 'ए' कंपनी निमुगुड़ी और 'जी' कंपनी भातगांव की टीम ने रानीडांगा स्थित मुख्यालय की मानव तस्करी रोधी टीम तथा किशनगंज की राहत संस्था के सहयोग से गलगलिया बस पड़ाव पर अभियान चलाया। इस दौरान एक 37 वर्षीय महिला को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। उसके पास से 19 जून 2026 को जन्मा एक शिशु बरामद किया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान रिंकू यादव, पति अर्जुन यादव, निवासी हाथखोला, बागडोगरा के रूप में हुई है। प्रार...