भागलपुर, अप्रैल 14 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को केवल समुदाय तक सीमित न रखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग इसे विशेष संस्थानों और संवेदनशील स्थलों तक भी विस्तार दे रहा है। इसी क्रम में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को जिला कारा किशनगंज में विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच गतिविधि आयोजित की गई। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भीड़भाड़ और बंद वातावरण वाले स्थानों में रहने वाले लोग भी टीबी और एड्स जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक हों तथा समय पर जांच और उपचार से जुड़ सकें। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत सीडीओ सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम एवं नंद किशोर राजा द्वारा जिला कारा पहुंचकर सभी बंदियों को टीबी एवं एड्स से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। बंदियों को बताया गया क...