भागलपुर, जनवरी 7 -- किशनगंज। संवाददाता शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित एक ज्वेलर्स के कारखाने में बुधवार को पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी की डीआरआई की टीम के द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।कार्रवाई सदर थाना की पुलिस के सहयोग से की जा रही है।जिसमें सोने की तस्करी से संबंधित आवश्यक पड़ताल की जा रही है।हालांकि इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी के द्वारा कुछ भी बोलने से परहेज किया जा रहा है।बताया जाता है की बंगाल की डीआरआई की टीम सदर थाना की पुलिस के साथ अचानक उक्त स्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया गया।आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिलते ही लोग आश्चर्यचकित हो गए।बताया जाता है की डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी।सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम मुख्यालय के निर्देश पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.