भागलपुर, जून 8 -- टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबड़िया बाजार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने किया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।रैली में स्थानीय मुखिया अबू बकर, सरपंच नौशाद आलम, सामाजिक कार्यकर्ता, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागी हाथों में नशा मुक्ति संबंधी बैनर एवं तख्तियां लेकर फुलबड़िया बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगों को नशे से दू...