भागलपुर, अगस्त 16 -- पोठिया, किशनगंज से राकेश किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर हाजी चौक के समीप शनिवार दोपहर बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि ई रिक्शा चालक घायल अवस्था मे मौके से फरार बताया जाता है।वहीं हादसे के बाद दोनों युवक कुछ देर तक सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े रहे। सूचना मिलने पर चिचुआबाड़ी ओपी प्रभारी ब्रज किशोर बैजु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस आने में विलंब होता देख दोनों घायलों को पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाने की पहल की। इसी बीच पोठिया से एंबुलेंस पहुंच गयी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, किया रेफर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए किशनगंज भेज दिया।घायलों की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र की सारोगारा पं...