भागलपुर, जुलाई 17 -- पोठिया से राकेश की रिपोर्ट बीते सोमवार को पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत के खारबाड़ी वार्ड संख्या 9 निवासी मो. इमाम (35 )उदगारा से पश्चिम बंगाल स्थित अपने ससुराल सिलीगुड़ी गया था। जहां मो. इमाम की पत्नी टूम्पा उर्फ मोमिना बेगम (30 ) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मो. इमाम का शव मंगलवार को बागडोगरा (बंगाल) में मिला था। मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज होने के बाद बंगाल पुलिस ने हत्या की घटना का उद्भेदन करते हुए पत्नी, प्रेमी व प्रेमी के सहयोगी को गिरफ्तार किया।

हत्या की जानकारी बंगाल पुलिस के अनुसार मो. इमाम की हत्या उसकी की पत्नी टूम्पा उर्फ मोमिना बेगम, प्रेमी सुदीप पाल व अन्य सहयोगी के साथ मिल कर दी तथा शव को हंसकुआ बागडोगरा (बंगाल) में फेक दिया गया। पुलिस ने टूम्पा उर्फ मोमिना ...