भागलपुर, अक्टूबर 6 -- किशनगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 की सूची में शामिल पात्र परिवारों को प्राथमिकता प्रतीक्षा सूची में शामिल कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों के अनुरूप योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए जिला स्तरीय अपीलीय समिति द्वारा आपत्तियों के निष्पादन एवं अंतिम अनुमोदन की रूपरेखा तय की गई है। यह भी पढ़ें- 23 हजार जरूरतमंदों को एक वर्ष और करना होगा पक्के घर का इंतजारजिला अपीलीय समिति का निर्णय होगा अंतिम पंचायत स्तर पर प्रारूप प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन के क्रम में प्राप्त शिकायतों, प्राथमिकता क्रम में बदलाव अथवा ग्राम सभा द्वारा नाम हटाने संबंधी अनुशंसाओं पर विचार कर अंतिम निर्णय लेने का अध...