लखीसराय, मार्च 21 -- पौआखाली। शुक्रवार की बीती रात आई तेज आंधी ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पौआखाली थाना क्षेत्र के रसिया पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव के वार्ड नंबर 11 में आंधी से मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसान धर्मेंद्र कुमार दास ने बताया कि तेज हवा और आंधी के कारण उनकी तैयार मक्के की फसल गिरकर बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखानी गांव के वार्ड नंबर 9 के किसान कुलदीप यादव ने भी नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात आई आंधी से उनकी मक्के की फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन अचानक आई आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.