भागलपुर, अप्रैल 30 -- ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज। पोक्सो एक्ट के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांड संख्या 20/18 के आरोपी एतवारी बेसरा के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की, जबकि एक अन्य फरार आरोपी राजन महतो के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस के अनुसार, एतवारी बेसरा पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। कई बार नोटिस जारी करने और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद उसके आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई। गुरुवार को पुलिस टीम ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के गुआबाड़ी स्थित उसके घर पहुंची और विधि-विधान के साथ कुर्की-जब्ती की प्रक...