भागलपुर, फरवरी 25 -- किशनगंज। संवाददाता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की शाम 4 बजकर 52 मिनट पर किशनगंज पहुंचे।केंद्रीय गृह मंत्री हेलिकॉप्टर से किशनगंज हवाई अड्डा पहुंचे।केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर हवाई अड्डा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।शहर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत में उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से 5 बजकर 2 मिनट पर जिला परिषद कार्यालय के समीप मेंची सभागार पहुंचे।डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के साथ प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभागार में मीटिंग शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.