भागलपुर, अगस्त 26 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ के आह्वान पर मंगलवार को दिघलबैंक प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद सेविकाओं ने पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सीडीपीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।धरना में सेविकाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मानदेय, मोबाइल रिचार्ज, सेवानिवृत्ति लाभ और पदोन्नति समेत पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं।सेविकाओं ने कहा कि उन्हें वेतन अथवा न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय दिया जाए। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दिघलबैंक में आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना खंडित मानदेय की व्यवस्था समाप्त कर पू...