भागलपुर, मई 8 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 08 मई को मियाँ बस्ती, केशोझरा, रायपुर, पोठिया प्रखंड में किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 14 वैज्ञानिकों ने योगदान दियाI इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. दिप्तिमयी साहू, सहायक प्राध्यापक, ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाI इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना थाI डॉ. साहू ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 45 पशुपालकों के 115 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गयाI साथ ही साथ बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों तथा ख...