भागलपुर, नवम्बर 20 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के नैनभिट्ठा गांव में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर से लापता हुए 13 दिन के नवजात शिशु का शव पुआल के ढेर से बरामद किया गया। शिशु के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे उसकी निर्मम हत्या की आशंका गहराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की तफ्तीश तेज कर दी है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।नैनभिट्ठा निवासी बिमल कुमार गणेश का नवजात शिशु घर के आंगन में पलना में सो रहा था। दोपहर करीब 12 बजे परिवार की महिलाएं रसोई व अन्य कार्यों में व्यस्त थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को पलना से उठा लिया। कुछ देर बाद जब मां बच्चे को दूध पिलाने पहुंची, तो पलना खाली मिला। परिवार ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम होते-ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.