भागलपुर, जून 21 -- टेढ़ागाछ, किशनगंज से शिवम पाठक की रिपोर्ट l नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली रतवा और कनकई नदियों के जलस्तर में रविवार को एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटीय इलाकों में कटाव का खतरा तेजी से मंडराने लगा है। पिछले दिनों भेलागुड़ी में बना चचरी पुल भी नदी के तेज बहाव में बह गया, जिससे स्थानीय लोगों का संपर्क टूट गया है। नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से हर वर्ष तटीय इलाकों के ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। रतवा नदी के किनारे बसे पुराना टेढ़ागाछ, रामपुर, लोधाबारी, धापर टोला, सुहिया, कोठीटोला देवरी, देवरिखास आदिवासी टोला और हवाकोल पंचायत के वार्ड संख्या 3,11 व 12 में भीषण कटाव की स्थिति बनी रहती है। यह भी पढ़ें- नेपाल की बारिश ने बढ़ाई बिहार क...