भागलपुर, जून 7 -- ठाकुरगंज, किशनगंजसे राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट पाठामारी थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग किशोरी की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी मु. अनवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी का न्यायालय में बयान सोमवार को दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल उसे संरक्षण एवं देखरेख के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन, किशनगंज में रखा गया है।

पुलिस की कार्रवाई पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि न्यायालय में बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट के निर्देशानुसार किशोरी को संबंधित स्थान पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर पाठामारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद क्ष...