भागलपुर, अगस्त 2 -- ठाकुरगंज किशनगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। केंद्र सरकार के "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के तहत रविवार को चुरली स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के साथ समाज में भी इसके खिलाफ जनजागरण चलाने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आज से होगा शुरुआतकार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी निर्देश के आलोक में किया गया। निदेशालय ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को 2 अगस्त को ...