भागलपुर, मार्च 18 -- पोठिया। निज संवाददाता बुधवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज में पशुचिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक पाठ्यक्रम के 2025-26 सत्र के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथिओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। शैक्षणिक प्रभारी डॉ. मंजरी पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए संस्थान में समायोजित होने की समग्र प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए लिए डॉ. इंद्रजीत सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. मंजरी पांडे ने वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के पाठ्यक्रम संबंधी दिशा-निर्...