भागलपुर, अक्टूबर 7 -- पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोट पौआखाली, एक संवाददाता।

दुर्घटना का विवरण सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-327ई पर भेलागुड़ी के समीप बुधवार सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच दो अनियंत्रित ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वही दुर्घटना में दोनों ट्रकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विवेक, औरैया (उत्तर प्रदेश), मोहम्मद सफीकुल, पूर्णिया (बिहार) और गजेंद्र, औरैया (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को प्र...