भागलपुर, मई 25 -- किशनगंज से राजेश की रिपोर्ट दुर्गा अष्टमी पर रविवार को मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के पूजन एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। शहर के बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना हुई और ज्योत पूजन हुआ। इस दौरान ज्योत लेने के लिए मां के भक्त पंक्तिबद्ध होकर ज्योत लिया और मां के चरणों में मत्था टेका। लड्डू गोपाल का भी दरबार सजाया गया। देर रात तक ज्योत लेने के लिए भक्त जुटे रहे। मंदिर में ज्योत दरबार सजाया गया था। इस दौरान मां के भक्तों ने भजन संध्या का भी आयोजन किया। घंटों तक भजन कार्यक्रम हुआ और मां के चरणों में भजन प्रस्तुत की गई। देर रात आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पहले सुबह में भी मां के दर्शन एवं ...