भागलपुर, अप्रैल 24 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट । दिघलबैंक। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने तस्करी के नियत से भारत से नेपाल ले जाये जा रहे 4 बोरी खाद सहित तस्करी के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है। यह जब्ती एसएसबी 12 वीं वाहिनी की सी कंपनी पलसा के सीमा चौकी पील टोला के जवानों द्वारा मंगलवार के देर शाम सीमा से करीब 50 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीलटोला बीओपी के जवान जब सीमा पर गश्ती दे रहे थे तभी बार्डर पीलर संख्या 136/2 के समीप तस्करी के नियत से एक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात को मोटरसाइकिल पर खाद लादकर भारत से नेपाल कि ओर ले जाते देखे जाने पर रूकने के लिए कहा गया तो वह मोटरसाइकिल सवार अज्ञात एसएसबी को देखते हीं अपनी बाईक और उस पर लदी खाद कि बोरियों को छोड़कर भा...