किशनगंज: डोंक नदी से मिला लापता जूनियर इंजीनियर का शव
भागलपुर, अगस्त 9 -- पोठिया,किशनगंज से राकेश पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के सतमेढ़ी डोंक नदी घाट पर शनिवार दोपहर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से लापता हुए जूनियर इंजीनियर कुशल सुब्बा (30) का शव आखिरकार 26 घंटे बाद रविवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर सिंघीमारी डोंक नदी घाट के पास पानी के नीचे से शव को बरामद किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव की पहचान कुशल सुब्बा के रूप में की। कुशल सुब्बा पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर स्थित तीस्ता कैनाल में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जूनियर इंजीनियर डोंक नदी में नहाने के दौरान लापता शनिवार दोपहर वह पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के सतमेढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.