भागलपुर, जुलाई 25 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा से सटे ठाकुरगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से 15 मवेशी बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर असम नंबर (एएस-28 एसी-0147) के डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच में ट्रक पर 15 मवेशियों को अवैध रूप से लादकर अररिया से असम ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने चालक देबेन जियाउल हक (40), निवासी बरपेटा, असम तथा खलासी मोयनुल हक (41), निवासी बरपेटा, असम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक समेत सभी मवेशियों को जब्त...