भागलपुर, अप्रैल 4 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जीएसटी विभाग की पटना से आई विशेष टीम ने निर्माण सामग्री के बड़े कारोबारी सरवन कुमार जाजोदिया के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाई के दायरे में मुख्य सड़क स्थित सीमेंट-रोड की दुकान, आवास, विभिन्न गोदामों के साथ इटाल बस्ती स्थित गोदाम भी शामिल रहे। जीएसटी असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी। शनिवार की सुबह शुरू हुई जांच देर शाम तक जारी रही, जिसमें दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्डों की गहन जांच की गई। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका को लेकर की गई है। टीम ने सीमेंट, सरिया और हार्ड...