भागलपुर, मई 4 -- विनय कुमार की रिपोर्ट किशनगंज पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण साइबर जागरूकता संदेश जारी किया है। इस संदेश के माध्यम से लोगों को आगाह किया गया है कि वे मोबाइल फोन पर आने वाले अनजान कॉल और मैसेज पर भरोसा न करें, क्योंकि ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी अक्सर छोटे लालच देकर बड़ी ठगी को अंजाम देते हैं। " एक रुपये का ऑफर" जैसे प्रलोभन देकर लाखों रुपये की ठगी की जा सकती है। इसके अलावा बिजली कनेक्शन कटने, बैंक खाता बंद होने, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट के नाम पर कॉल, परीक्षा में नंबर बढ़ाने, नौकरी दिलाने, निवेश कराने और ऑनलाइन गेम के नाम पर भी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...