किशनगंज: टीबी के खिलाफ सरकारी अभियान ने पकड़ी रफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 7 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट क्षय रोग यानी टीबी के खिलाफ जिले में चल रही सरकारी मुहिम अब केवल बीमारी की पहचान तक सीमित नहीं रह गई है। संभावित मरीजों की सक्रिय खोज, जांच की सुविधा, समय पर उपचार, उपचार की निगरानी और मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की एकीकृत व्यवस्था ने टीबी नियंत्रण अभियान को जन-केंद्रित रूप दिया है। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन बस्तियों और परिवारों तक भी पहुंच रही हैं, जहां आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण लोग नियमित रूप से स्वास्थ्य संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। सरकार की इसी सक्रिय रणनीति का परिणाम है कि 24 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के बीच जिले में 5,91,514 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इनमें संवेदनशील समूहों के 43,888 लोगों की विशेष स्क्रीनिंग की गई, जबकि 32,053 लोगों की एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.