भागलपुर, मार्च 18 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बुधवार को जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित जानकारी समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में दी गई।इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया गया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य है। वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 8290 से अधिक है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुन: बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है।आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्व...