भागलपुर, अगस्त 20 -- किशनगंज। कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भेदभावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, किशनगंज की पहल पर महिला सशक्तिकरण कार्यालय एवं महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज के तत्वावधान में पोस एक्ट 2013 से संबंधित उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन कनकई सभागार, डीआरडीए भवन, किशनगंज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बृजेश कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, किशनगंज, अंकिता सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस-सह-नोडल पदाधिकारी, डब्लूसीडीसी, किशनगंज, श्रम अधीक्षक, किशनगंज एवं महिला एवं बाल विकास निगम के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागिता कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों, अस्पतालों, विद्यालयों एवं प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ...