भागलपुर, जून 3 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बुधवार को एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने थाना पुलिस के साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : जाम से निपटने को प्रशासन सक्रिय, एसडीपीओ-2 ने किया शहर का निरीक्षणयातायात निरीक्षण निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने जाम की वजह बनने वाले बिंदुओं को चिह्नित किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों का दबाव, सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था को स...