भागलपुर, जून 18 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतीहारा, किशनगंज में कक्षा ग्यारह (11) विज्ञान संकाय में 60 रिक्त सीटों के लिए सत्र 2026-27 में नामांकन हेतु ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है और अंतिम तिथि 25.06.2026 तक है। विद्यालय के प्राचार्य मो. मेराज़ आलम ने बताया कि यह सभी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क एवं आवासीय शिक्षा का सुनहरा अवसर है। इसमें आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों की योग्यता के अंतर्गत किशनगंज जिले का निवासी एवं सत्र 2025-26 में किसी भी बोर्ड से दसवीं कक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । यह भी पढ़ें- किशनगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान संकाय में नामांकन 25 तक आवेदक की जन्मतिथि 01.06.2009 से 31.07.2011 तक है। ( दोनों तिथियाँ शामिल...