भागलपुर, अगस्त 3 -- किशनगंज: जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें: डीएम अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता । जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्राप्त लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यकाल कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अधीन "सबका सम्मान जीवन आसान" के लक्ष्य को दृष्टिगत में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के शिकायत निष्पादन हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थि...