भागलपुर, जून 29 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के मनरेगा भवन में सोमवार को प्रखंड के सभी 24 पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य और मनरेगा कर्मियों की एक बैठक मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शिव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वीबीजीरामजी योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों को इस योजना के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पीओ शिवप्रकाश ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि 01 जुलाई से मनरेगा योजना का नाम और स्वरूप बदल जाएगा, अब यह योजना वीबीजीरामजी के नाम से जानी जाएगी। पीओ शिवप्रकाश ने कहा कि 01 जुलाई से वीबीजीरामजी योजनांतर्गत अब जॉब कार्डधारियों को 100 दिन के बदले अब 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, तथा योजनाओं का पारदर्शी ढंग से एनएमएमएस के माध्यम से निगरानी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan N...