भागलपुर, अप्रैल 7 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट सीमावर्ती क्षेत्र में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सुबह ठाकुरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल सीमा स्थित जंगलाभिठा के समीप एक पिकअप वाहन से चार मवेशियों को जब्त किया। पुलिस को आशंका है कि मवेशियों को अवैध रूप से बंगाल ले जाया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगलाभिठा इलाके से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन में चार मवेशी लदे हुए पाए गए। जांच के क्रम में चालक से मवेशियों से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.