भागलपुर, मई 31 -- पोठिया, किशनगंज से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया प्रखंड अंतर्गत सप्ताह के दो दिन शनि एवं बुधवार को लगनेवाली छतरगाछ पंचायत अंतर्गत छतरगाछ राजस्व हाट की बुनियादी समस्याओं को लेकर अधिकारियों की एक टीम शनिवार को छतरगाछ पहुंचे। डीडीसी किशनगंज के निर्देश पर पोठिया अंचल पदाधिकारी मोहित राज, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीकांत तथा कनीय अभियंता सूरज कुमार ने छत्तरगाछ बाजार स्थित सब्जी मार्केट एवं मवेशी हाट का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाट की बदहाली स्थिति को देख चिंता जताया। दरअसल छतरगाछ हाट के कई स्थानों पर जलजमाव, कीचड़, टूटी सतह और जल निकासी की समुचित व्यवस्था का अभाव, गंदगी आदि समस्या मिला। अधिकारियों ने बाजार के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और स्थानीय दुकानदारों तथा ग्रामीणों से भी समस्...