भागलपुर, जनवरी 31 -- पोठिया। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के मोटाथाना पंचायत में पिछले दिन लगी आग से चार आदीवासियों का घर सहित माल मवेशियों जलकर भारी क्षति हुई थी। जिसे लेकर घटना के महज छह दिन बाद अंचल अधिकारी मोहित राज ने पीड़ित परिवारों के बीच शनिवार को अनुग्रह राशियों का वितरण किया। दरअसल भोटा थाना पंचायत के रहमतपुर आदिवासी टोला में बीते 25 जनवरी को अचानक आग लगने रहमतपुर आदिवासी टोला के चार परिवारों का बिरजू सोरेन,संजय सोरेन मंगलू सोरेन,सुनी राम सोरेन का रहने का घर,सभी समान सहित एक दर्जन मवेशी भी झुलस कर मर गया था। जिसे लेकर प्रशासन ने त्वरित करवाई करते हुए एक सप्ताह से पहले इन चारो पीड़ितों को अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान अंचल कार्यालय पोठिया में शनिवार को सीओ मोहित राज ने प्रति पीड़ित को बारह हजार रुपए का चैक दिया है। चैक मिलने पर इन ...