भागलपुर, मई 27 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददातापूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के किशनगंज-कटिहार रेलखंड पर चलती ट्रेन में प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया है। आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की रात्रि को ट्रेन से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 652 बोतल कफ सिरप बरामद किया गया है। मामले में ट्रेन के एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपी मेहर सिंह पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है।जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10:35 बजे गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ व सीआईबी किशनगंज की टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ ट्रेन संख्या 14620 अप में जांच अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- जमालपुर स्टेशन पर ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, इंटरसिटी ट्रेन से उतरते ही सीआईबी-आरपीएफ ने दबोचा जांच के दौरान ट्रेन में तैनात कोच अटेंड म...