किशनगंज: घर के बेडरूम में पीट पीट कर युवक की हत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी
भागलपुर, जुलाई 4 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बाजार के हाई स्कूल के समीप एक घर के बेडरूम में 40 वर्षीय व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह जब इस घटना की खबर लोगों तक पहुंची तो हर कोई इससे हतप्रभ हो गया और मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। बिशनपुर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल चौक के समीप शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। अपने ही घर के बेडरूम में सो रहे 40 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।मृतक की पहचान रिज़वान आलम (40 वर्ष), पिता मो. आलम, निवासी टंगटंगी गांव, वार्ड संख्या-05, निशन्द्रा पंचायत, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.