भागलपुर, अप्रैल 22 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट बिशनपुर। मंगलवार की रात्रि कोचाधामन प्रखंड के पुरंदाहा पंचायत में आगलगी की घटना घटित हुई। पुरंदाहा पंचायत के गोपियां टोली ग्राम निवासी अजय कुमार के मवेशी घर में मंगलवार के रात्रि अचानक आग लग गई,जिससे मवेशी घर जल कर राख हो गया और मवेशी घर में रखे दो मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मो आसिफ मौके पर पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवार से मिल घटना की जानकारी लेते हुए आग से झुलसे मवेशियों के इलाज के लिए कोचाधामन के वेटनरी डॉक्टर अभिषेक कुमार को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जख्मी मवेशियों के इलाज के लिए अग्रतर कार्यवाही करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: गोपियां टोली गांव में मवेशी घर में ...