भागलपुर, मार्च 27 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के कैरीबीरपुर पंचायत के गोढ़ी टोला गांव में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आयोजित श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई।गाजे बाजे के साथ निकाले हुए भव्य कलश सह शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालु शामिल हुए। गोढ़ी टोला गांव में बने हरिनाम संकीर्तन स्थल से निकाली गई कलश सह शोभा यात्रा बिशनपुर बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते स्थानीय खख़ुआ नदी छठ घाट से कलश में पवित्र जल को भरा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लगभग 04 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, इस दौरान भक्तिगीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा है। गोढ़ी टोला गांव में कलश सह शोभा यात्रा के समापन के बाद शुक्रवार संध्या से अखंड हरिनाम संकीर्तन का जाप शुरू...