किशनगंज: गलगलिया में 404 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जून 5 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट गलगलिया थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 404 ग्राम बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 41वीं वाहिनी एसएसबी, रानीडांगा को शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया नगर के समीप दरभंगिया टोला स्थित एक घर में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर एसएसबी एवं गलगलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित स्थान पर छापेमारी की गई। तलाशी अभियान के दौरान घर से दो अलग-अलग प्लास्टिक पैकेटों में रखी लगभग 404 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई। इनमें ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.