भागलपुर, जून 17 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गलगलिया बाजार में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर करीब डेढ़ दर्जन दुकानें और प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट बताई जा रही है। घटना में व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूर आलम के घर से उठी आग की लपटों ने कुछ ही देर में आसपास की दुकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा, राशन, फल-सब्जी, दवा दुकानों सहित एक डेंटल क्लीनिक भी जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन राहत दल के पहुंचने में हुई देरी से आग और विकराल होती चली गई。

आपदा प्रबंधन में सीमा पार सह...