भागलपुर, फरवरी 26 -- पोठिया। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाडी के सौजन्य से गुरुवार को कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अंगीकृत गांव "गनियाबाड़ी" में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोठिया के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को उनके गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोठिया की चिकित्सकीय टीम, जिसमें डॉ. रवि कुमार रंजन एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे, ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। शिविर के दौरान रक्त जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श, पोषण संबंधी सलाह तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।शिविर में लगभग 100 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने...