भागलपुर, फरवरी 26 -- किशनगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दुसरे दिन गुरुवार को किशनगंज के पूरब पल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की।केंद्रीय मंत्री अमित शाह माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाल मंदिर स्कूल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति कायम रहे उसकी प्रार्थना उन्होंने की ।मंदिर के पुरोहित कमलेश झा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को विधिवत पूजा करवाया और उसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया ।पुरोहित ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पूजा अर्चना के बाद काफी प्रसन्न दिखे।उक्त हनुमान मंदिर 80 साल पुराना है और क्षेत्र में काफी मान्यता है ।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...