भागलपुर, अगस्त 4 -- किशनगंज, संवाददाता। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान की उपलब्धियां इसके तहत एक सप्ताह में विभिन्न मामलों में 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोमवार की शाम को किशनगंज पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 जुलाई से 2 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गईं।

जुर्माना व वसूली इस अवधि में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए कुल 12 लाख 29 हजार 625 रुपये जुर्माना की राशि वसूली गई। अभियान के दौ...