भागलपुर, मार्च 7 -- बहादुरगंज। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे एनएच 327 ई फोरलेन पर खैखाट चौक के पास तेज रफ्तार चार कार एवं बाइक के आमने -सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक समेत तीन युवकों की मौत हो गई। शादाब अंजुम व नाजिर एक बाइक पर पर थे सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक शाह आलम घटना के वक्त घटनास्थल पर सड़क के दूसरे ओर खड़े थे, दुर्घटना कार के पलटने के दौरान वे इसके चपेट में आ गये जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए तथा घटना के कुछ देर बाद शाह आलम की मौत हो गई। मृतक में नज़ीर अहमद (31) शादाब अंजुम (25) दोनों ग्राम कांटा ताराबाड़ी, दिघलबैंक, किशनगंज के रहने वाले थे। जबकि तीसरा मृतक शाह आलम (25) ग्राम खैखाट, पंचायत इकरा, दिघलबैंक, किशनगंज के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार एनएच...