भागलपुर, सितम्बर 30 -- अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता ।स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत किशनगंज जिले में तीन दिवसीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया।यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला, पुरुष खिलाड़ी पूरे खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया ।एसजीएफआई के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसजीएफआई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स के विभ...