भागलपुर, जून 5 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज में पर्यावरण संरक्षण और शहीद सम्मान को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, वहीं वीर शहीद आरक्षी मणिकंदन पी. की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमांडेंट राज कुमार खलखो के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत वाहिनी मुख्यालय, सभी समवायों तथा संदीक्षा सदस्यों द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। "एक वृक्ष माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत संदीक्षा सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर किरीबुरू स्थित सीआरपीएफ 26वीं...