भागलपुर, मई 31 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा रविवार को तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवायों में कमांडेंट राज कुमार खलखो के निर्देश पर किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट राज कुमार खलखो ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह न केवल गंभीर बीमारियों को जन्म देता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से तंबाकू से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एस...