भागलपुर, मार्च 19 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ताराचंद धनुका अकादमी (टीडीए) परिसर में गुरुवार को गौरव और प्रेरणा से ओत-प्रोत वातावरण के बीच विद्यालय की पूर्व छात्रा पलक सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया। पलक सिंह ने 19 एसएसबी प्रयागराज के माध्यम से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के वुमन फोर्स 156 में चयनित होकर न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पलक को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने तालियों की गूंज के साथ पलक का स्वागत किया।अपने प्रेरक संबोधन में पलक सिंह ने सफलता के पीछे की अपनी संघर्षपूर्ण कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि यह मुकाम उन्हें तीसरे प्रयास में हासिल हुआ। दो बार इंटरव्यू में असफल होने के बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.