भागलपुर, अप्रैल 7 -- पौआखाली से विशाल सिंह की रिपोर्ट पौआखाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा कर जाम की समस्या उत्पन्न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान करीब एक दर्जन वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल करीब 10 हजार रुपये का फाइन वसूला।जानकारी के अनुसार, बाजार क्षेत्र और मुख्य सड़क पर कई वाहन चालक मनमाने तरीके से अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते थे, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। आम लोगों और राहगीरों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद पौआखाली पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि सड़क पर ...