भागलपुर, जून 7 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट जिले में नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।टीम ने शनिवार की रात्रि को बहादुरगंज थाना क्षेत्र से 88.23 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक)के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी सद्दाम अंसारी बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला का रहने वाला है।पकड़े गए आरोपी के पास से 11670 रुपये नगदी, दो डिजिटल तराजू और 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। रविवार को एसडीपीओ कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ खुसरो सिराज ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना मिली थी की बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला निवासी...